श्री हनुमान जी की आरती
श्री हनुमान जी की आरती का उपलब्ध मूल पाठ दिव्य ग्रंथ पर पढ़ें। संस्करण और भाषा संबंधित पुस्तक के स्रोत नोट के अनुसार हैं।

पद 1 · 1
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्टदलन रघुनाथ कला की॥
पद 2 · 2
जाके बल से गिरिवर काँपै। रोग-दोष जाके निकट न झाँपै॥ अंजनि पुत्र महा बलदाई। संतन के प्रभु सदा सहाई॥
पद 3 · 3
दे बीरा रघुनाथ पठाये। लंका जारि सीय सुधि लाये॥ लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥
पद 4 · 4
लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सँवारे॥ लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि सजीवन प्रान उबारे॥
पद 5 · 5
पैठि पताल तोरि जम-कारे। अहिरावन की भुजा उखारे॥ बायें भुजा असुर दल मारे। दहिने भुजा संतजन तारे॥
पद 6 · 6
सुर नर मुनि आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे॥ कंचन थार कपूर लौ छाई। आरति करत अंजना माई॥
पद 7 · 7
जो हनुमानजी की आरति गावै। बसि बैकुंठ परमपद पावै॥