जय गणेश देवा
जय गणेश देवा का उपलब्ध मूल पाठ दिव्य ग्रंथ पर पढ़ें। संस्करण और भाषा संबंधित पुस्तक के स्रोत नोट के अनुसार हैं।

पद 1 · 1
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पद 2 · 2
एकदंत दयावंत चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी॥
पद 3 · 3
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥
पद 4 · 4
अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥
पद 5 · 5
सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥
पद 6 · 6
दीनन की लाज रखो शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जाऊँ बलिहारी॥