मुख्य सामग्री पर जाएँ
ॐ दिव्य ग्रंथ

ॐ जय जगदीश हरे

ॐ जय जगदीश हरे का उपलब्ध मूल पाठ दिव्य ग्रंथ पर पढ़ें। संस्करण और भाषा संबंधित पुस्तक के स्रोत नोट के अनुसार हैं।

आरती संग्रह के पुस्तक आवरण का चित्र
दिव्य ग्रंथ · मूल पाठ संग्रह

पद 1 · 1

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

पद 2 · 2

जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का। स्वामी दुःख बिनसे मन का। सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥

पद 3 · 3

मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी। स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥

पद 4 · 4

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

पद 5 · 5

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता। स्वामी तुम पालनकर्ता। मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥

पद 6 · 6

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥

पद 7 · 7

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥

पद 8 · 8

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वामी पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥

मूल पुस्तक के इंटरैक्टिव पाठक में पढ़ें · सभी मूल पाठ