ॐ जय लक्ष्मी माता
ॐ जय लक्ष्मी माता का उपलब्ध मूल पाठ दिव्य ग्रंथ पर पढ़ें। संस्करण और भाषा संबंधित पुस्तक के स्रोत नोट के अनुसार हैं।

पद 1 · 1
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
पद 2 · 2
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
पद 3 · 3
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख-सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
पद 4 · 4
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
पद 5 · 5
जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
पद 6 · 6
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
पद 7 · 7
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
पद 8 · 8
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥